बिलासपुर

छात्रों पर ब्लेड से जानलेवा हमला करने वाले 2 आदतन अपराधी गिरफ्तार….सरकंडा पुलिस ने की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बीच सड़क में युवकों के ऊपर ब्लेड से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत 13.04.2024 की देर रात घर जा रहे बाइक सवार युवको पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थर और ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया था। जिसकी लिखित शिकायत देविका विहार सरकंडा निवासी चिन्मय तिवारी ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई। जहां उसने बताया कि वह पीजीडीएम की पढ़ाई कर रहा है, जो अपने साथी वैभव पाण्डेय के साथ उसके बुलेट में पीछे बैठकर दोनों घर जा रहे थे कि राजकिशोर नगर अनाथ आश्रम काम्पलेक्स के पास रोड में बुलेट की आवाज सुनकर भोलु वर्मा तुलसी आवास, अमन सोनकर दयालबंद, कारी उर्फ राजेन्द्र, बिल्लु निवासी लिगियाडीह व उनके अन्य साथी द्वारा जबरन रास्ता रोककर विवाद शुरू कर दिया गया। जिसके बाद आरोपियों ने उनके ऊपर पत्थर फेकने लगे और वैभव को हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। साथ ही कारी उर्फ राजेन्द्र द्वारा धारदार ब्लेड से हमला कर वैभव के गले में चोंट पहूंचाया। उसके बाद सभी वहा से भाग निकले। इधर वैभव को आनन फानन में सिम्स हॉस्पिटल ले जाए गया। जहां उसके गले में 14 टाका लगाया गया है। जिसका इलाज वर्तमान में जे जे हॉस्पिटल में किया जा रहा है। इधर मामले की शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू की। इसी बीच पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि राजकिशोर निवासी राजेश उर्फ भोलू वर्मा और गुरुनानक चौक निवासी अमन सोनकर अपोलो चौक के पास घूम रहे हैं। उक्त सूचना पर तत्काल मौके पर टीम भेजा गया जहां घेराबंदी कर आरोपी राजेश उर्फ भोलू वर्मा एवं अमन सोनकर को पकड़ा गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत