बिलासपुर

बिलासपुर :- गैस सिलेंडर फटने से लगी आग….डॉयल-112 टीम की सूझबूझ एवं तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के यदुनंदन नगर तिफ़रा क्षेत्र में सुबह- सुबह एक बड़े हादसे की घटना सामने आई है, गैस सिलेंडर फटने की सूचना रायपुर कमांड सेंटर से प्राप्त होने पर सिविल लाइन ईगल-2 ने सूचना पर 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच कर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घर में चाय बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जिससे देखते ही देखते पूरा किचन आग की चपेट में आ गया। जिससे किचन में रखा खाने-पीने का समान सहित सब कुछ जलकर राख हो गया। डॉयल-112 में तैनात आरक्षक 1112 धर्मेंद्र बघेल एवं चालक ऋषभ शर्मा ने जलते सिलेंडर में गीला कपड़ा बांध कर एवं उस पर मिट्‌टी डाल कर आग को नियंत्रित किया। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एवं नोडल अधिकारी डॉयल-112 ने आरक्षक के सूझबूझ के लिए उनके कार्य की प्रशंसा की।

पुलिस अधीक्षक ने की अपील…

गर्मी के इस मौसम में तापमान बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं ज्‍यादातर आग के मामले रसोई गैस के चलते सामने आते हैं. रसोई में रखे गैस सिलेंडर के लीक होने, किसी ज्‍वलनशील कपड़े या चीज के जलती गैस के संपर्क में आने या किसी अन्‍य तर‍ह की लापरवाही से भी आग लग जाती है. इस दौरान गैस सिलेंडर में आग लगना काफी भयावह हो जाता है क्‍योंकि सिलेंडर फटने के बाद पूरा घर इसकी चपेट में आ जाता है और हादसा काफी गंभीर हो सकता है। अगर गैस लीक होने की वजह से सिलेंडर में आग लग गई है तो घबराएं नहीं, एकदम से सिलेंडर नहीं फटेगा, इससे पहले कोई भी सूती चादर, कंबल या बड़ी टॉवल को पानी में भिगोकर तुरंत सिलेंडर पर लपेट दें. इससे आग बुझ जाएगी. अगर आपके घर में आग बुझाने का कोई इक्विपमेंट मौजूद है तो उसको भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर गैस के नॉब में ही आग लग गई है तो उस पर भी तुरंत गीला कपड़ा डाल दें, आग तुरंत बुझ जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत