मुंगेली

जुआ खेलने वाले जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…कई फड़ो पर छापेमारी, 23 जुआरी चढ़े हत्थे

भुवनेश्वर बंजारे

मुंगेली – जुए की महफिल पर दबिश देकर चिल्फी और लोरमी सहित जरहागांव पुलिस ने 23 जुआरियो को गिरफ़्तार किया है। जिनके कब्जे से 31 हजार 550 रुपए जब्त किए है। मिली जानकारी के अनुसार चिल्फी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम फुलझर में दो अलग अलग जगह जुए की महफिल सजी हुई है। जहा पुलिस ने दबिश इस बीच मौके पर असवन टंडन, लामो धृतलहरे, योगेन्द्र बंजारे, अदालत बघेल, दीपलेश धृतलहरे, रायसिंग कुर्रे, विरेन्द्र बंजारे जुआ खेल रहे थे।

जिनके पास से पुलिस ने 19 हजार 430 रुपए जब्त किया है। इसी तरह उसी गांव में एक और जुए की फड़ सजी थी। जहा दबिश देकर पुलिस ने रामनाथ जांगड़े, दीपकुमार मिरी, योगेन्द्र धृतलहरे, रवि तिवारी, लव कुमार, समीर नवरंग को गिरफ़्तार कर लिया जिनके पास से पुलिस ने 9 हजार 340 रुपए जब्त किया है। इसी प्रकार थाना लोरमी और जरहागांव द्वारा भी जुआ खेल रहे 10 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है,

जिसमें थाना लोरमी द्वारा ग्राम राम्हेपुर में दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी गोलू मानिकपुरी और 04 अन्य के कब्जे से 2050 रुपए जब्त किया है। वही जरहागांव पुलिस द्वारा ग्राम भठली खुर्द में दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी संजय साहू और 04 अन्य के कब्जे से 730 रुपए जब्त किया है। इन सभी मामलों में पुलिस ने आरोपियों के लिए जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत