मल्हार

मल्हार चौकी प्रभारी ने चार्ज लेते ही शुरू की कार्रवाई… जुए की महफ़िल में की गई छापेमारी, पकड़े गए 4 जुआरी

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – नए चौकी प्रभारी ने प्रभार लेते ही 4 जुआरियो को पकड़ा है, मुखबिर की सूचना पर मल्हार के गढ़ में पुलिस ने दबिश दी जहाँ जुआ खेल रहे 4 लोग पकड़ में आये तो वही मौके से कई जुआरी भागने में सफल हो गए। गौरतलब है कि मंगलवार को पुलिस चौकी के नए प्रभारी मनोज पटेल ने चार्ज लिया था। चौकी प्रभारी ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि प्राचीन गढ़ किला के अंदर कुछ लोग जुआ खेल रहे है जिनको पकड़ने छापा मारा गया मौके से 4 लोग पकड़े गए जिनसे 3510 रुपये नगद व तास के पत्ते बरामद किए गए। पकड़े गए लोगो मे भारत कैवर्त पिता महेश्वर कैवर्त, गोविंद कैवर्त पिता साहेस कैवर्त, देव कैवर्त पिता रामायण कैवर्त व संदीप पिता तिहारु कैवर्त है जो सभी मल्हार के रहने वाले है। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट 2022 के तहत कार्यवाही की गई है। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी प्रभारियों को जुआ व सट्टा में अंकुश लगाने के लिए ऐसे कृत्य करने वालो की धरपकड़ करने निर्देश दिए है। इसी कड़ी में क्षेत्र में कार्यवाही हो रही है। जुआ एक्ट में संसोधन के बाद जुआरियो व सट्टेबाजों में दहशत का माहौल भी देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार