बिलासपुर

एसपी रजनेश सिंह ने पुलिस अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक….लंबित प्रकरणों के निराकरण को लेकर दिए गए निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में पुलिसिंग व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा समीक्षा बैठक आहूत की गई थी। जहा सभी थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे। जिसमे प्रमुख रूप से लंबित अपराधों के निराकरण हेतु निर्देश दिये गये थे एवं सभी राजपत्रित अधिकारियों को थाने में लंबित धोखाधड़ी के प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में सभी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा उनके थाना क्षेत्र में लंबित धारा 420 आईपीसी के लंबित अपराधों की समीक्षा की गई।

जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप द्वारा 18 प्रकरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा द्वारा 22 प्रकरण , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज कुमार द्वारा 4 प्रकरण , नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार द्वारा 16 प्रकरण, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल द्वारा 55 प्रकरण, नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा निमितेष सिंह द्वारा 10 प्रकरण , एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय द्वारा 16 अपराधों की समीक्षा की गई।

समीक्षा कर प्रत्येक प्रकरण में विवेचकों को आ रही समस्याओं का निदान किया गया। प्रकरण के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। समीक्षा उपरांत अब तक चार प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है, तथा 4 प्रकरण में चालान तैयार किया जा चुके हैं। शीघ्र ही शेष सभी प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,