सीपत

रात में सो रहे परिवार के घर घुसकर मोबाईल और मोटरसाइकिल की चोरी…अज्ञात आरोपी ने पत्थर से वार कर किया युवक को लहूलुहान

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैंसतरा निवासी बिन्दा प्रसाद केंवट के घर 15.05.2024 की रात 2 बजे के करीब अज्ञात चोर अंदर घुसा और विभिन्न कमरों में सो रहे मेहमानों और परिवार के सदस्यों के 3 मोबाईल के साथ घर मे खड़ी मोटर सायकल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 11 बीएम 1890 को चोरी कर ले गया, इसी बीच प्रार्थी के बेटे रामनिवास केंवट को कुछ आहट हुई तो वह नींद से जाग गया, जिस पर आरोपी ने बड़े से पत्थर से हमला कर दिया और फरार हो गया, इस घटना से देर रात ही पूरे परिवार में हड़कंप मच गया, आस पास आरोपी की तलाश भी की गई लेकिन वह नही मिला, आनन फानन में प्रार्थी ने अपने बेटे को जिसके सिर और कान के पास गंभीर चोट लगी है, उसे घायल अवस्था मे बिलासपुर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार जारी है, वही इस घटना की रिपोर्ट सीपत थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 323-IPC, 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार फर्जी शराब केस में फंसाने का खेल...मस्तूरी थाने के 4 आरक्षकों पर एक लाख रुपये वसूली का आरोप, एसपी से... 20 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरण गिरोह का पर्दाफाश... तीन राज्यों से जुड़े आरोपियों तक पहुंची पुलि... रिवर व्यू क्षेत्र में मिला नवजात का भ्रूण...सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी,