छत्तीसगढ़

छोटी उम्र में ही युवक दे रहे बड़ी घटनाओं को अंजाम, गैंग बनाकर कर रहे चाकू, बेसबॉल और स्टीक से हमला…कैसे लगेगी इन पर नकेल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जिसमे नाम पूछते हुए आए आरोपियों ने युवक पर चाकू व बेस बॉल बैट से जानलेवा हमला कर दिया और जब वह लहुलुहान होकर गिरा तो उसके ऊपर पत्थर पटक दिया। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है और हमलावर दयालबंद के रहने वाले हैं।बताया जा रहा है की घायल युवक का साथी तोरवा पटेल मोहल्ला चौक निवासी शेखर यादव पिता कन्हैया यादव ( 24 ) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार की रात करीब 11.20 बजे उसे तोरवा में बोल बम चौक के पास अश्वनी यादव मिला, जो फोटो शूट करने का काम करता है। उसने बताया कि उसका जन्मदिन है और सिरगिट्टी से दोस्तों से मिलकर आ रहा है।

इसी बीच 11.55 बजे तीन बाइक में कुछ लोग आए और अश्वनी यादव के बारे में पूछते हुए अविनाश सोनकर उर्फ लटकन, तन्मय सोनकर, मोहित ने अपने पास साथ लाए चाकू, बेल्ट, बेस बल्ला निकाल लिया। इसके बाद अश्वनी को किनारे ले गए और चाकू, बेस बल्ला, बेल्ट से जानलेवा हमला कर दिया।वहीं साथी शेखर पर भी चाकू से हमला किया लेकिन वह भाग निकला। इधर हमले से अश्वनी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर, चेहरा,सीना व कमर में चोट लगी। वह जमीन पर गिरा तो उसके ऊपर हमलावरों ने पत्थर पटक दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेखर की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,