बिलासपुर

VIDEO: मोपका धान संग्रहण केंद्र में लगी आग….टला बड़ा हादसा, मौके पर समय रहते आग पर पाया गया काबू

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मंगलवार को सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोपका धान मंडी में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब मंडी में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग की लपटे चारों ओर फैल गई ,जिसकी सूचना पाकर मोपका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आग मंडी के भूसे के ढेर में फैल चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 5 बजे मोपका धानमंडी में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगो के अनुसार जोर के धमाके के साथ
धानमंडी में आग की लपटें उठने लगी। इधर सूचना पाकर पहुंचे स्थानीय पुलिस ने फौरन दमकल को सूचना दी।

जिसके बाद करीब 8 बजे तक आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है की इस आगजनी में किसी तरह की जन हानि नहीं हुई। लेकिन मंडी में रखे भूसे का ढेर पूरी तरह जलकर भस्म हो गया। वही मामले में पुलिस जांच कर रही है की आखिर आगजनी कैसे हुई.? हालाकि मामले में कई तरह की बाते निकलकर सामने आ रही है। कई तो आगजनी की वजह शॉट सर्किट को बता रहे है तो कई इसे असमाजिक तत्वों की करतूत बता रहे है। फिलहाल पूरे मामले की वास्तविक स्थिति पुलिसिया जांच के बाद ही साफ हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत