मस्तूरी

कपड़ा सुखा रहा युवक आया करंट की चपेट में…मौके पर हुई मौत, मस्तुरी थाना क्षेत्र की घटना,

उदय सिंह

मस्तुरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक कपड़ा सुखाते वक्त करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम भनेसर में बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले प्रवचन राम पिता जागेश्वर राम उम्र 37 वर्ष 11,12 वर्ष पूर्व मस्तूरी थाना क्षेत्र के ही लड़की से शादी कर गांव भनेसर में अपने परिवार के साथ रहकर जीवन यापन करते थे जिसके 2 बच्चे भी है। जो बीते माह प्रवचन राम अपने भाई के शादी में शामिल होने अपने परिवार के साथ अपने पूर्व गृह ग्राम मुजफ्फरपुर (बिहार) गए हुए थे जो 14/5/2024 को अकेले ही ग्राम भनेसर पहुंचे और अकेले ही घर में रह रहा था मृतक जांजगीर चांपा जिले के राइस मिल में काम करता था जो 21 मई मंगलवार को सुबह काम में जाने युवक नहाकर अपने गीले कपड़े को सुखाने घर के आंगन में बंधे जीआई तार में सुखाने के लिए डाला जिसमें करंट दौड़ रहा था, जिसकी चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पत्नी के फोन नही उठाने पर हुई शंका

मृतक अपने पूरे परिवार को स्कूल की गर्मी छुट्टी होने के कारण बिहार में छोड़ अकेले ही गांव आ गया था, जो ग्राम भनेसर में अकेले रह रहा था जिसको मृतक प्रवचन राम की पत्नी मंगलवार सुबह से लगातार फोन लगा रही थी लेकिन प्रवचन राम फोन नही उठा रहा था तभी प्रवचन की पत्नी ने सुबह अपने पड़ोसी को फोनकर अपने पति के द्वारा फोन नही उठाने की जानकारी दी जिसके बाद पड़ोसी ने उसके घर जाकर देखा तो प्रवचन राम जमीन में अचेत अवस्था में गिरा हुआ था और उसकी मृत्यु हो चुकी थी जिसके बाद उन्होंने मृतक के पत्नी को इसकी जानकारी दी।

जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना मस्तूरी पुलिस को दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को शुरवाती जांच में पता चला की मृतक जिस तार से अपना कपड़ा सुखा रहा था उसमे करंट प्रवाहित हो रहा था अंदाजा लगाया जा रहा है की सोमवार शाम को आए आंधी तूफान से मृतक के घर ऊपर से गुजरे सर्विस लाइन की तार जो घर में लगे टीन सेड के संपर्क में आ गया होगा जिससे टीन सेड से बंधे जीआई तार में भी करंट प्रवाहित हो रहा होगा जिससे युवक संपर्क में आने से मौत हुई होगी। वही मस्तूरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मरच्यूरी में भेजकर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई थी।फिलहाल मस्तूरी पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत