छत्तीसगढ़बिलासपुर

आईआरसीटीसी की आड़ में कर रहा था रेलवे टिकट का गोरखधंधा रेलवे गुप्तचर शाखा ने धर दबोचा

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा धारा 143 रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है

सत्याग्रह डेस्क

रेलवे टिकट की मारामारी के बीच कई दलाल अनाधिकृत रूप से रेलवे टिकट की कालाबाजारी कर रहे हैं। शहडोल में गांधी चौक, रघुराज स्कूल के सामने स्थित सत्यम कंप्यूटर दुकान के संचालक द्वारा भी लंबे समय से टिकटों की कालाबाजारी की सूचना रेलवे को मिल रही थी । जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल गुप्तचर शाखा अनूपपुर द्वारा सत्यम कंप्यूटर में छापा मारा गया तो यहां संचालक सत्य प्रकाश गुप्ता ने खुद को आईआरसीटीसी का अधिकृत एजेंट बताया। उसने कहा कि वह आईआरसीटीसी की आड़ में रेलवे ई टिकटो का व्यापार करता है ।उसकी खुद की आईडी से रेलवे के 36 आरक्षित ई टिकट बरामद हुए। जिसकी कुल कीमत 51,070 रुपये थी ।संचालक द्वारा प्रत्येक ई टिकट को मूल कीमत से 50 से 100 रुपये अधिक में बेचा जा रहा था। रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद रेलवे पुलिस गुप्तचर शाखा ने बुढ़ार शहडोल निवासी सत्यप्रकाश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल द्वारा धारा 143 रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत