बिलासपुर

रकम दोगुना करने का झांसा देकर किसान से 11 लाख की ठगी,, जनदर्शन में शिकायत के बाद मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – भारत सरकार से मान्यता प्राप्त कंपनी के नाम इन्वेस्ट कर,तीन सालो में रकम दोगुना करने का झांसा देकर 11 लाख रुपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। जहां पीड़ित किसान की शिकायत के बाद नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की जांच सिविल लाइन पुलिस ने शुरू की कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर क्षेत्र के गढ़वट में रहने वाले किरण कुमार कश्यप ने 26 मार्च को जनदर्शन के माध्यम से अपने साथ 11 लाख रुपए की ठगी की शिकायत की थी। जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया था कि पूर्व में उनकी जान पहचान अब्दुल जाकिर जिलानी से हुई थी। जिनसे मिलने वह पूर्व में मंगला चौक स्थित उनके ऑफिस सीएससी प्लाजा में बुलाया था। जहां अरोपी द्वारा एमसीएक्स डेस्टिमनी, कमोडिटीज लीगल कंपनी होने की जानकारी देते हुए भारत सरकार से मान्य होना बताया था।

जिसपर इन्वेस्टमेंट करने से महज 3 साल में ही लगाई गई राशि दोगुना होने की जानकारी देते हुए अपने झांसे में ले लिया। जिसके बाद प्रार्थी ने अपनी जमीन को बेचकर मिले हुए रकम को उक्त कंपनी के नाम से 11 लाख रुपए आरोपी के बताए जगह लगा दिए। जिसके एवज में उसे चेक और ग्यारह लाख का एग्रीमेंट करके दिया गया।जब तय समय तक पैसे नही मिले तो उन्होंने आरोपी से संपर्क किया। लेकिन उनसे गोलमोल जवाब देते हुए धमकीं देने लगा। जिसपर प्रार्थी को अपने साथ हुई ठगी का ऐहसास हुआ। इधर मामले में प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत