रायगढ़

मालवाहक गाड़ियों पर यात्री परिवहन करने वालो पर हो रही सख्त कार्रवाई…3 दिनों में 89 प्रकरण दर्ज, वसूला गया जुर्माना

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – कवर्धा जिले में मालवाहक वाहन के एक्सीडेंट को संज्ञान में लेते हुए रायगढ़ पुलिस ने जिले में मालवाहक वाहनों पर यात्री परिवहन कर रहे वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। आपको बता दे कि कुछ दिन पूर्व कवर्धा जिले में एक मालवाहक गाड़ी के एक्सीडेंट में 19 लोगो कि मौत हुई थी। जिसको लेकर पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है ऐसे में रायगढ़ जिले के पुलिस महकमें में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो उसके मद्देनजर कुछ दिन पूर्व ही जिले के माल वाहक चलाने वाले ड्राइवर और वाहन मालिकों की बैठक ली गई थी

जिसमें उन्हें समझाईश दी गई थी कि वह अपने गाड़ियों में यात्री परिवहन ना करें इसके बावजूद जिले के अधिकांश माल वाहक चालक बे धड़क होकर अपने वाहनों में यात्री परिवहन कर रहे है। इसका खुलासा चेकिंग के दौरान हुआ। मामले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर विगत तीन दिनों से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने मालवाहक वाहनों की चेकिंग किया।

जिसमे यात्री परिवहन करते 89 मालवाहक वाहनों पर कार्यवाही किया गया है जिसमें 85 मालवाहक वाहनों के चालकों से समन शुल्क की राशि ₹35,200 वसूल किए गए हैं साथ ही 04 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण तैयार कर न्यायालय पेश किया गया है । पुलिस की कार्यवाही सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत जारी है ।

वाहन चालकों को पुलिस दुर्घटना से बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन करने और मालवाहक पर यात्री परिवहन ना करने की सख्त हिदायत दे रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत