बिलासपुर

चाकूबाजी:- ऑटो में बैठने को लेकर हुआ विवाद…आरोपी ने ऑटो चालक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीती शाम सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला रोड में ऑटो में बैठने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने ऑटो चालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे ऑटो चालक की अंतड़ियाँ बाहर आ गई वही वह मौके पर ही लहूलुहान होकर घायल हो गया। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है, वही घायल ऑटो चालक का उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम ऑटो चालक राजा सिंह ठाकुर मंगला रोड में रावेल जिम के सामने अपनी ऑटो खड़ी कर घर गया था, जहाँ से वापस लौट कर देखा तो आरोपी अरविंद पटेल ऑटो की हैंडल में पैर रखकर बैठा था, जिसे देखकर ऑटो चालक राजा ने ऐसे नही करने की बात कही जिससे आक्रोशित आरोपी अरविंद पटेल ने गाली गलौच करते हुए अपने पास रखे चाकू से राजा के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया,

जिससे राजा के पेट की अंतड़ियाँ बाहर आ गई, वही उसके कान की नस भी कट गई, जिसे बचाने घायल राजा की माँ और भाई भी मौके पर पहुँचे जिन्होंने बीच बचाव किया, तब आरोपी अरविंद पटेल मौके से भाग निकला। घटना के बाद परिजन घायल राजा को लेकर हॉस्पिटल पहुँचे, जहाँ उसका गंभीर हालत में उपचार जारी है, वही घायल राजा की ओर से उसकी माँ जागेश्वरी ठाकुर ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अरविंद पटेल के खिलाफ धारा 109-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी,