बिलासपुर

रेलवे ट्रेक पर मिली थी अज्ञात युवक की लाश… मामले में हत्या का अपराध दर्ज, नही हो पाई है अब तक शिनाख़्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत दोमुहानी के पास बन रही रेलवे ट्रेक पर 02.09.2023 को एक अज्ञात युवक की लाश मिली थी, जिसके हाथ पैर बंधे हुए थे और वह खून से लथपथ था, जिसमें पहले ही हत्या की आशंका जताई जा रही थी, जिसमें यह साफ तौर पर देखने को मिला था कि हत्या कर साक्ष्य छुपाने लाश को किसी और जगह से लाकर निर्माणधीन रेलवे ट्रेक पर फेंका गया था, जिसके हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे, मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई थी, जिसमें पीएम रिपोर्ट के आधार पर अब हत्या का अपराध दर्ज किया गया है, पीएम रिपोर्ट में पाया गया है कि रस्सी से गला घोटने के बाद हाथ से भी गला दबाया गया है, वही सिर और जबड़े की हड्डी टूटी हुई है, जिसकी हत्या ही हुई है, मामले में तोरवा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 302, 201 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

नही हो पाई है शिनाख्त..

मामले में अज्ञात युवक की शिनाख्त अब भी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है, जिसके बाद ही आरोपियों की तलाश की दिशा में सफलता मिल सकती है। लेकिन अभी तक मृतक की शिनाख्त नही हुई है, पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 40-45 वर्ष के करीब है और उसने काले रंग का पेंट और पीली रंग की हाफ टी शर्ट पहनी थी। वही उसके पास कोई भी पहचान के लिए दस्तावेज या सामान नही मिला था, फ़िलहाल पुलिस गुमशुदगी के मामलों की जांच कर शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत