बिलासपुर

शहर में चैन स्नेचिंग करने वाले नट गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार… महिलाओ को शिकार बनाकर देते थे घटना को अंजाम

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले के अलग अलग जगहों से चैन लूट की घटना को अंजाम देने वाले नट गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही दो आरोपी अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। मिली जानकारी के अनुसार 28 मई को सरकंडा और तोरवा थाना क्षेत्र में दो महिलाओं के साथ लूट की घटना घटी थी। जिसमे बाइक सवार युवकों द्वारा 2 लाख 55 हजार रुपए कीमती चैन की लूट की गई थी। जिन्हे हुलिया के आधार पर सरकंडा और तोरवा ने आरोपियों की खोजबीन शुरू की। इसी दौरान गुरुनानक चौक थाना तोरवा क्षेत्र में दोनो प्रार्थिया द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर एक मोटर सायकल में सवार दो युवको को पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में पता चला की उक्त दोनों लूट की घटना को जशपुर जिले के दीवानपुर निवासी मंजीत कुमार और मंटू कुमार नट द्वारा अंजाम दिया गया। जिनसे मिले चैन को उन्होंने ने अपने भाई मंजय कुमार नट और आकाश नट को दे दिया। बहरहाल पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही फरार दो आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत