पचपेड़ी

पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

बिलासपुर – पचपेड़ी क्षेत्र के जोंधरा गांव का एक युवक गुरुवार दोपहर शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस, एसडीआरएफ और आसपास के गांवों के लोगों ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया। देर रात युवक का शव जांजगीर-चांपा जिले की सीमा के पास दिखाई दिया, लेकिन तेज बहाव के कारण उसे बाहर नहीं निकाला जा सका।

पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसाम के अनुसार जोंधरा निवासी सुखदेव केंवट 28 वर्ष पेशे से मछुआरा था। गुरुवार दोपहर वह गांव के अन्य लोगों के साथ शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में संतुलन बिगड़ने से वह पानी में बह गया। साथियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।घटना की जानकारी मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को बुलाया गया। घटना स्थल बलौदा बाजार जिले की लवन चौकी क्षेत्राधिकार में होने के कारण लवन पुलिस को भी सूचना दी गई। वहीं, नदी का बहाव जांजगीर-चांपा जिले की ओर होने से पामगढ़ पुलिस को भी अलर्ट किया गया।

पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने घंटों तक नदी में युवक की तलाश की। लगातार चले सर्च ऑपरेशन के दौरान देर रात युवक का शव पामगढ़ क्षेत्र के देवरघटा के पास नदी में दिखाई दिया। हालांकि पानी का बहाव इतना तेज था कि ग्रामीण शव तक पहुंच नहीं सके। इसके बाद शिवरीनारायण पुलिस को भी सूचना दी गई। अब जांजगीर-चांपा पुलिस की टीम शव को बाहर निकालने और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना से जोंधरा गांव में शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत