मस्तूरी

विक्षिप्त अधेड़ की मिली लाश,भूख प्यास से मौत होने की आशंका,मस्तुरी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

मस्तूरी – मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मरघट के पास अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। यह पूरा मामला ग्राम टिकारी का है। जहा मानसिक रूप से विक्षिप्त अधेड़ की लाश गांव के मरघट के पास लावारिश हालत में मिली है। जिसकी सूचना स्थानीय लोगो ने मस्तूरी पुलिस को दी। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम टिकारी में लगभग 40-45 वर्षीय विक्षिप्त अधेड़ विगत कई दिनों से घूम रहा था। जो अचानक ही गांव से बाहर चला गया था। इधर गांव के लोगो ने उसे मंगलवार सुबह मरघट के पास खेत में बेहोश हालत में देखा।

जिसकी सूचना उन्होंने गांव के जनप्रतिनिधियों को दी। जिन्होंने ने मौके पर पास पहुंचकर उसकी जांच की, जहां उसकी सांसे थम चुकी थी। ऐसी आशंका जताई जा रही है की अधेड़ की मौत भूख प्यास के वजह से हुई है। हालाकि मौत के पीछे की वास्तविक स्थिति पुलिसिया जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मस्तूरी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत