बिलासपुर

खनिज विभाग अब आई हरकत में….जिला कलेक्टर के निर्देश पर हो रही कार्रवाई, रात में की जा रही चेकिंग, फिर पकड़े गए हाइवा, ट्रैक्टर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिला कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश के बाद अब खनिज विभाग हरकत में आया है, लगातार अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन मामले सामने आने के बाद भी खनिज माफ़िया बेफिक्र अपना कारोबार कर रहे है, जो नियमों को ताक में रखकर शासन को करोड़ो की क्षति पहुँचा रहे है। खनिज विभाग ने बीते 2 रातों की चेकिंग कार्रवाई में ही 9 वाहनों को पकड़ा है, जो रेत, चूना पत्थर और मुरुम का अवैध परिवहन कर रहे थे। जिससे स्पष्ट है कि खनिज माफिया अपनी मनमानी कर रहे है। बीती रात भी खनिज विभाग द्वारा ग्राम लोधीपारा,कोनी,सेंदरी, कछार,लोफंदी,मंगला,धुरीपारा, लोखंडी,निरतू, घुटकू ,मोपका,गतौरा,जयराम नगर एवं मस्तूरी क्षेत्र मे रेत खदान एवं खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच किया गया। रात्रि के समय लोधीपारा,कोनी,सेंदरी, कछार,लोफंदी,मंगला,धुरीपारा,लोखंडी,निरतू, घुटकू क्षेत्र में खनिज रेत का उत्खनन बंद होना पाया गया।

गतौरा-जयराम नगर-मस्तूरी क्षेत्र में 2 हाईवा को खनिज रेत एवं 1 हाईवा को खनिज निम्न श्रेणी चूना पत्थर/गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्तकर खनिज जांच चौकी लांवर (मस्तूरी) में अभिरक्षा में रखा गया है। वाहन हाईवा के चालकों से पूछताछ करने में 2 वाहन चालकों ने खनिज रेत का लोडिंग शिवरीनारायण तथा 1 हाईवा वाहन चालक ने लो ग्रेड डोलोमाइट गिट्टी का लोडिंग अकलतरा दोनों जिला जांजगीर -चांपा से किया जाना बताया है। वैध अभिवहन पास/रायल्टी पर्ची के बिना खनिजों का परिवहन किये जाने के कारण सभी वाहन चालकों/मालिकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71/खान एवं खनिज(विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 21 के तहत खनिज के अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है।

ज्ञात हो कि एक दिन पूर्व 4 हाईवा व 1 ट्रेक्टर को खनिज रेत एवं 1 हाईवा को गिट्टी के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है। इस प्रकार दो दिनों में 9 वाहनों को खनिजों के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर जप्त किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत