छत्तीसगढ़बिलासपुर

पुलिस विभाग में कसावट लाने सर्जरी जारी रक्षा टीम का किया गया पुनर्गठन

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बुधवार को बिलासा गुड़ी में थाना प्रभारियों की अहम बैठक ली

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

बिलासपुर– जिले के सभी थानों के प्रभारी और रक्षा टीम के सदस्य उपस्थित हुए। पुलिस कप्तान ने जिले में बढ़ते अपराध पर चिंता जाहिर करते हुए इनसे निपटने के उपायों पर विस्तार से बात की। एसपी ने हिदायत देते हुए कहा कि वे कभी भी किसी भी थाने में अचानक निरीक्षण करने पहुंच सकते हैं इसलिए सभी थानेदार सजग रहे। पेंडिंग मामलों को भी त्वरित गति से निपटाने के निर्देश एसपी ने दिए। पिछले दिनों बिलासपुर में रक्षा टीम का गठन किया गया था ताकि महिलाएं और छात्राएं खुद को सुरक्षित महसूस करें और उनकी मदद के लिए रक्षा टीम मौके पर तत्काल पहुंचे लेकिन वक्त बीतने के साथ यह देखा गया कि रक्षा टीम में तैनात महिला पुलिस अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह होती चली गई और रक्षा टीम कहीं हाशिए पर सिमट गई ।एक बार फिर महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध ,खासकर छात्राओं के साथ हो रही छेड़छाड़ की शिकायतों के बाद एसपी अभिषेक मीणा ने रक्षा टीम का पुनर्गठन किया ।उन्होंने नए पुराने सदस्यों को मिलाकर 90 सदस्यीय टीम गठित की इन्हें रक्षा टीम के लिए उपलब्ध स्कूटी की चाबी प्रदान की गई । रक्षा टीम के सदस्य अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तैनात रहेंगे। महिलाओं के साथ होने वाले किसी भी किस्म के अपराध की सूचना पर तुरंत निपटारा करने मौके पर पहुंचेंगे इसके लिए उन्हें महिलाओं के साथ दोस्ताना संबंध बनाने की हिदायत देते हुए कहां कि सभी सदस्य अपना निजी नंबर थाना क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को प्रदान करें। इस पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग विभाग के आला अधिकारी करेंगे, जिससे कि योजना कामयाब हो ।पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा की कोशिश तो बेहतर है लेकिन इसकी कामयाबी की जिम्मेदारी पूरी तरह पुलिसकर्मियों पर है जो पहले भी योजना को पलीता लगा चुके हैं इसलिए एक बार फिर इन्हें कसौटी पर कसते देखना दिलचस्प होगा।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...