बिलासपुर

हॉस्पिटल में गर्भवती महिला की मौत…परिजनों ने निजी हॉस्पिटल प्रबन्धन पर लगाया लापरवाही का आरोप

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में निजी हॉस्पिटल के लापरवाही से एक गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आया है। जहा समय पर ऑक्सीजन नही उपलब्ध होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला के परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है। मामले में महिला के जीजा मृत्युंजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरा मामला कालवीट नर्सिंग होम का है। जहा सरकंडा उषा भवन निवासी आशा डे शुक्रवार को डिलीवरी कराने एडमिट हुई थी। रात करीब 9.30 बजे के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उस वक्त हॉस्पिटल में बार बार बिजली बंद चालू हो रही थी। जिससे महिला की तबीयत और बिगड़ीने लगी। उस वक्त कालवीट नर्सिंग होम में कोई पावर बैकअप चालू करने हॉस्पिटल स्टॉफ ध्यान नहीं दे रहे थे। इस बीच ऑक्सीजन की कमी के कारण महिला की हालात काफी खराब हो गई। जिसके बाद परिजनों ने महिला के उचित उपचार के लिए देर रात अपोलो हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

जिसके बाद सिम्स हॉस्पिटल में पीएम के लिए भेज दिया गया है। इधर इस मामले में परिजनों ने कालवीट नर्सिंग होम प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह बार बार महिला के उचित उपचार करने आग्रह करते रहे। लेकिन वहा मौजूद स्टॉफ ने उनकी एक नही सुनी। जब महिला की तबियत ज्यादा खराब हुई तब उन्होंने हॉस्पिटल में ऑक्सीजन नही होने की बात कही। तब तक गर्भवती महिला अपने बच्चे के साथ मौत के मुंह में जा चुकी थी। उन्होंने मामले में जिला और पुलिस प्रशासन से दोषी हॉस्पिटल प्रबंधन के ऊपर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। बहरहाल इस पूरे मामले की वास्ताविक स्थित पीएम और पुलिसिया जांच के बाद ही साफ हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत