बिलासपुर

बाइक सवार युवक से नगदी और मोबाईल की लूटपाट करने वाले 4 लुटेरे गिरफ्तार… बेखौफ घटना को अंजाम देकर हो गए थे फरार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बाइक सवार युवक के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि घटना में शामिल एक नाबालिग आरोपी फरार है। मिली जानकारी के अनुसार बिरकोना निवासी मनोज कुमार साहू ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने रिश्तेदार के घर नारियल कोठी दयालबंद गया था। 03.06.2024 के प्रातः करीब 03.45 बजे अपने घर बिरकोना जाने के लिए निकला था। करीब 04.15 बजे वह बिरकोना रोड पानी टंकी अशोक नगर पहुंचा था। तभी रोड में अशोक नगर में रहने वाला मार्टिन ठाकुर, अपने अन्य साथियों के साथ प्रार्थी को रोका और उसके साथ लूटपाट करते हुए 3835 नगद सहित मोबाइल को लूट कर भाग निकले। इधर घटना की शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस आरोपियों की खोजबीन शुरू की। तभी आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गये थे और लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे, जिनकी सतत तलाश के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिलने पर नारियल कोठी दयालबंद में घेराबंदी कर आरोपी मार्टिन उर्फ सूरज सिंह ठाकुर, अप्सा खान एवं उनके 02 अन्य सहयोगी साथी विधि से संघर्षरत नाबालिग को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। जबकि घटना में शामिल एक और आरोपी फरार है जिसकी खोजबीन सरकंडा पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत