रायपुर

सड़क हादसे का शिकार हुई मजदूरों से भरी बस, 7 मजदूरों की हो गई मौत, 50 से अधिक मजदूर थे सवार…घायलों को उपचार के लिए भेजा गया हॉस्पिटल

रमेश राजपूत

रायपुर – मंदिर हसौद के पास शनिवार तड़के सुबह एक बस और ट्रक की टक्कर में 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए। घायलों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बस मजदूरों को लेकर ओडिशा से गुजरात जा रही थी। तभी यह सड़क हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुआ।

टक्कर के बाद बस की बॉडी टूटकर सड़क पर बिखर गई और एक तरफ से आधी अंदर दब गई थी। मजदूर अंदर फंस गए थे, पुलिस ने मशक्कत के बाद लोगों को बाहर  निकाला। सभी मजदूर ओडिशा के गुंजाम से स्लीपर बस से गुजरात के सूरत जा रहे थे, तभी रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक से बस की टक्कर हो गई।

बस के एक तरफ से परखच्चे उड़ गए और वो यूनिवर्सिटी का गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गई। सड़क पर खून ही खून बिखर गया। छेरीखेड़ी के पास हुए हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है वही कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...