बिलासपुर

हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी…मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – हाईकोर्ट में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखो की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी कैलाश बहादूर एवं उसके भाई को शासकीय सेवा में नौकरी लगाने के लिये आरोपी आनंद गौतम, चंद्रकांत पाण्डेय एवम खेलन साहू के द्वारा चार लाख पचास हजार रूपये में सौदा तय कर तीस हजार के दो किस्तों में नगद एवं फोन पे के माध्यम से एक लाख चार हजार रूपये कुल एक लाख चौसठ हजार रूपये प्राप्त कर प्रार्थी को फर्जी नियुक्ति पत्र दिनांक 03.06.2024 को दिया गया। उक्त नियुक्ति पत्र को लेकर प्रार्थी द्वारा जब हाईकोर्ट बिलासपुर में जानकारी लिया तो फर्जी नियुक्ति पत्र होने की जानकारी मिली जिस पर प्रार्थी द्वारा थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया। इधर मामले में जांच के बाद सिविल लाइन पुलिस ने शिवराजपुर यूपी निवासी आनंद गौतम, मुंगेली निवासी चंद्रकांत पाण्डेय और जोरापारा निवासी खेलन प्रसाद साहू को अलग अलग जगहों में दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए सवार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश