बिलासपुर

नेशनल हाईवे में लूटपाट करने वाले 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार… पुलिस संगीन धाराओं में की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – नेशनल हाइवे मे बड़े वाहनों को रोककर लूटपाट करने वाले 03 आरोपियों को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी देशराज कुजूर ने कोनी थाने में 6 जून को शिकायत दर्ज करवाई कि वह गुरूवार देर रात रायपुर से कोयला खाली करके वापस कोरबा जा रहे थे। कि तुर्काडीह ढाबा के पास आरोपियों ने उन्हे टार्च दिखाकर रुकवाकर और उनके साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया। उक्त घटना में शिकायत के बाद कोनी पुलिस ने प्रार्थी से मिले आरोपियों के हुलिए के आधार पर उनकी खोजबीन शुरू कि। जिसपर कोनी निवासी अबि यादव,
मौहारपारा निरतू निवासी मोना उर्फ रजत केंवट और ओमप्रकाश पटेल को पकड़ा। जिन्होने पूछताछ के दौरान पुलिस को उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। वही पुलिस ने लूटे गये समानो में से मोना केंवट से 1000 रूपये नगदी, ओमप्रकाश पटेल से की-पेड मोबाइल कीमती 3200 रूपये, अबि यादव से 1450 रूपये नगदी और 2 स्मार्ट मोबाइल कीमती 35000 रूपये सहित घटना में प्रयुक्त एक मो0सा0 एच एफ डीलक्स को बरामद किया है। जिन्हे जब्त कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आपको बता दे उक्त आरोपियों ने एक माह पूर्व गतोरी ओवर ब्रिज में मोटरसाइकिल में जाकर ट्रक को रुकवाकर ड्राईवर से मारपीट कर लूट का प्रयास किया था।
थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सउनि भरतलाल राठौर, प्र आर अरविंद सिह, आरक्षक महादेव कुजूर, राकेश साहू, सूरज कुर्रे, शैलेन्द्र साहू, प्रकाश तिवारी, अंकित कुमार, रमेश टंडन, चन्द्रशेखर मरकाम ,समारू लकडा का सराहनीय योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए सवार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश