छत्तीसगढ़बिलासपुर

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का दूसरा चरण होगा शुरू ,8600 से अधिक प्रशिक्षार्थी भाग लेंगे

लोकसभा निर्वाचन 2019 अंतर्गत द्वितीय रेण्डमाईजेशन पश्चात बिलासपुर जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों हेतु मतदान दलों का प्रशिक्षण बिलासपुर में 9 से 14 अप्रैल तक आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण में 8 हजार 623 प्रशिक्षार्थी भाग लेंगे

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य
बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 24 मरवाही के मतदान दलों को पंडित देवकीनंदन न.नि.कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला तिलक नगर बिलासपुर में 9 अप्रैल से 13 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 25 कोटा के मतदान दलों को शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय जीडीसी बिलासपुर में 9 अप्रैल से 13 अप्रैल तक, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 28 तखतपुर के मतदान दलों को सीएमडी कालेज लिंक रोड बिलासपुर में 9 अप्रैल से 14 अप्रैल तक, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 29 बिल्हा के मतदान दलों को बर्जेश मेमोरियल गल्र्स हायर सेकेण्डरी स्कूल बिलासपुर में 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 30 बिलासपुर के मतदान दलो को बर्जेश इंग्लिश सीनियर सेकेण्डरी स्कूल बिलासपुर में 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 31 बेलतरा के मतदान दलों को शहीद अविनाश शर्मा कन्या शाला नूतन चैक सरकण्डा बिलासपुर में 9 अप्रैल से 13 अप्रैल तक तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 32 मस्तूरी के मतदान दलों को शासकीय ई.राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय बिलासपुर में 9 अप्रैल से 14 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह सभी प्रशिक्षण निर्धारित तिथियों को प्रतिदिन प्रातः 10.30 से शाम 5.30 बजे तक होगा।

error: Content is protected !!
Letest
खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी...फिर एक युवती से एक लाख से अधिक की ठगी, फिर भी लोग नहीं ले रहे स... 30 वर्ष देश सेवा के बाद सूबेदार सत्येंद्र जायसवाल का भव्य स्वागत...भारत माता के जयकारों से गूंजा रतन...