मल्हार

मल्हार: पति ने पत्नी के ऊपर चाकू से किया जानलेवा हमला,गंभीर हालत में सिम्स रिफर,

उदय सिंह

मल्हार – चौकी क्षेत्र में शनिवार शाम पति ने अपनी ही पत्नी के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया जिससे महिला को गंभीर हालत में सिम्स रिफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम बिनैका निवासी कमलेश जांगड़े पिता गुलाब सिंह जांगड़े उम्र लगभग 35 वर्ष का शनिवार शाम 7 बजे के आसपास किसी बात को लेकर अपनी पत्नी चित्रेखा जांगड़े से विवाद हो गया जिसके बाद गुस्साए पति ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी पत्नी के ऊपर हमला कर दिया जिससे महिला के चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई है।वही आसपास मौजूद परिजनों ने इस घटना को होते देख बीच बचाव किया तथा डायल 112 और डायल 108 को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 और 108 की टीम ने तत्काल घायल महिला को मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर स्थित सिम्स हॉस्पिटल रिफर किया गया है।वही घटना के बाद मल्हार चौकी पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...