बिलासपुर

न्यायधानी में एक बार फिर हुई चाकूबाजी की घटना, घर के सामने खड़े दो नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला,, पुलिस जुटी जांच में

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– न्यायधानी में चाकूबाजी की घटना थमने का नाम ही नहीं ले रही है। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस के सारे प्रयास धरातल में आते आते दम तोड़ते नजर आ रहे है। चाकूबाजी की एक और मामला सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम नगर , लिगियडीह में सामने आया है। जिसमे घर के सामने दो नाबालिक पर एक आरोपी ने बटनदार धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है। यह पूरी घटना शुक्रवार रात को बताई जा रही है। जहां श्याम नगर , लिगियडीह में रहने वाले दो नाबालिक अपने घर के सामने बैठे हुए थे। इसी दौरान अपोलो अस्पताल के सामने रहने वाला नाबालिक आरोपी पुरानी रंजिश को लेकर वहा पहुंचा।

उसने पहले एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव में आने वाले दूसरे नाबालिक पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। उक्त घटना से एक नाबालिक के गले के नीचे और दूसरे नाबालिक के बांये आंख के नीचे गंभीर चोट आई है। जिन्हे सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कर दिया गया है। मामले में घायल युवक की मां ने सरकंडा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वही मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए सवार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश