बिलासपुर

बारिश की वजह से सड़क हादसे का शिकार हुए पिता -पुत्र….गंभीर हालत में संजीवनी 108 ने पहुँचाया हॉस्पिटल

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शनिवार को शहर में अचानक हुई बारिश के बाद सरकंडा में बाइक सवार रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गए। जिन्हें गम्भीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इधर मामले कि सूचना मिलते ही संजीवनी 108 की टीम मौके पर पहुंच घायलों के प्राथमिक उपचार कर उनकी जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार लोधिपारा सरकंडा निवासी योगेश धीवर अपने पिता जगदीश धीवर के साथ किसी काम से बाइक में निकले थे। जहा करीब 6 बजे अचानक हुई बारिश के कारण अशोक नगर के पास उनकी बाइक गिर गई।

जिससे वह रोड पर बेसुध पड़े रहे। इधर आसपास के लोगो ने इसकी सूचना तत्काल 108 को दी। जिसके बाद इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन लता खुटे पायलेट अश्वनी रात्रे के साथ मौके पर पहुंचे। जहा उन्होंने तुरंत ही एंबुलेंस में शिफ्ट किया। उसके बाद मेडिकल टेक्नीशियन लता खुटे ने तत्काल उनका प्राथमिक उपचार किया। जिसके बाद घायलों को सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जहा एक मरीज की हालात गम्भीर बनी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए सवार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश