रायगढ़

सनकी प्रेमी एकतरफा प्यार में हो गया था पागल…डांस टीचर को कर रहा था परेशान, प्रताड़ना से परेशान युवती ने की आत्महत्या

रमेश राजपूत

रायगढ़ – थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत बंगलापारा में किराये के मकान में रहने वाली युवती अनिमा साहू मूल निवास ग्राम सुरसी थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा 5 मई को फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना सामने आई थी । घटना को लेकर मृतिका के पिता द्वारा थाना चक्रधरनगर में मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि उसकी लड़की एक साल से डांस एकेडमी बंगलापारा रायगढ़ में कथक डांस टीचर का काम कर रही थी। 04 मई की रात अनिमा घर वालों से सामान्य बातचीत की थी दूसरे दिन उन्हें अनिमा के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना मिली । घटना को लेकर थाना चक्रधरनगर में मर्ग कायम कर मृतिका के परिजनों, सहेलियों से पूछताछ कर जांच किया गया जिसमें पाया गया कि अनिमा साहू (मृतिका) को ग्राम सूरजगढ़ थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का शेष कुमार प्रधान (उम्र 24 साल) पसंद करता था और शादी करना चाहता था परंतु अनिमा उसे पसंद नहीं करती थी । शेष कुमार, अनिमा को शादी के लिए परेशान कर प्रताड़ित करता था । कई बार अनिमा अपने माता-पिता बहनों को इस बात को बताई थी । 4 मई को भी शेष कुमार और अनिमा के बीच काफी बातचीत हुई जिससे परेशान होकर अनिमा ने आत्महत्या करने का कदम उठाई । चक्रधरनगर पुलिस ने जांच में आरोपी शेष प्रधान पर धारा 306 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी किया शुरू की, तब से आरोपी शेष कुमार अपने निवास सूरजगढ़ से फरार हो गया और गिरफ्तारी से बचने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लगातार ठिकाना बदल रहा था, इसी दौरान टीआई प्रशांत राव को आरोपी के ग्राम जामगांव पुइतला बलांगीर (उड़ीसा) में रहने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर तत्काल चक्रधरनगर पुलिस की टीम बलांगीर उड़ीसा में दबिश दी और आरोपी को एक घर में खाना बनाते समय ही हिरासत में लेकर वापस लौटी, आरोपी से पूछताछ कर गिरफ्तारी की सम्पूर्ण कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए सवार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश