कोटा

शिक्षक के घर चोरो का धावा, नगद सहित सामान पर किया हाथ साफ….परिजनों की मौजूदगी में हुई चोरी

भुवनेश्वर बंजारे

कोटा- शहरीय क्षेत्रों के अलावा चोर गिरोह, अब ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सक्रियता दिखा रहे है। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस मुखदर्शी बनी हुई है। ताजा मामला कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम चारपारा नवागांव का है। जहाँ अज्ञात चोरों ने बीती रात शिक्षक के घर धावा बोल सोने चांदी सहित करीब 40000 कीमती समान को ले उड़े। ताज्जुब की बात यह है कि घर मे सभी सदस्य उपस्थित थे तभी अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की शिकायत शुक्रवार को पीड़ित शिक्षक ने कोटा थाने में दर्ज कराई है।

दरसअल जयराम यादव पेशे से एक शिक्षक है। जो कोटा ब्लॉक के बिल्लीबन्द पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक पद पर पदस्थ है। वह रोजाना की तरह ही अपने पूरे परिवार के साथ करीब 11 बजे खाना खा के सो गए थे। इसी बीच करीब दो बजे जयराम यादव की पुत्री भाग्य यादव ने घर मे किसी अज्ञात व्यक्ति को देखा। जिसकी जानकारी उसने तुरंत अपनी मम्मी रूकमणी यादव को दी। तब तक चोर को भी घर वालो के उठने की भनक लग चुकी थी। जिसके बाद जयराम यादव की पुत्री और पत्नी ने शोर मचाया, तब जाकर जयराम यादव की नींद खुली, उसके बाद जब उन्होंने अज्ञात चोर को पकड़ने की कोशिश की तब तक चोर घटना को अंजाम देकर फरार हो चुका था।

प्रार्थिया की माने तो अज्ञात चोर घर के पीछे बाड़ी के लोहे के दरवाजें को तोड़ घर में घुसे थे। उन्होंने बड़े ही शातिर तरीके से लकड़ी के दरवाजे को खोलकर कमरे में रखे पैरपट्टी लगभग 180 ग्राम , सोने के टॉप्स,एक जोडी चांदी की अंगुठी ,एक जोडी चांदी की बिछिया, नगदी 2000 रूपये तथा 12 नग नई साडी चुरा कर ले उड़े इस पूरे मामले में कोटा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चोरो के हौसले बुलंद शहर के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में दे रहे दस्तक..

जिले में बीते कुछ दिनों में जिस तरह सिलसिलेवार चोरी हो रही है। उसमें हालहि में सामने आए कुछ चोरी की घटनाओं में चोर सुने मकान या घर को नही बल्कि किसी भी घर को अपना निशाना बना रहे है। चाहे उस घर मे कितने भी सदस्य उपस्थित हो! इससे यह तो साफ है। कि अब चोरो के हौसले चरम पर है। जिसे पस्त करने स्थानीय पुलिस को बड़े पैमाने पर कार्यवाही करने की जरूरत है।

कुछ दिन पूर्व भी इसी तरह चोरो ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में की थी चोरी

कोटा थाना क्षेत्र में प्रधानपाठक के घर गुरुवार को हुए चोरी की घटना जिस प्रकार चोरो ने अंजाम दिया है। ठीक उसी प्रकार 23 जनवरी की देर रात भी अज्ञात चोरों में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्वमंगला कॉलोनी के साई प्रभा अपार्टमेंट में सुजीता मिंज के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमे भी घर के सभी सदस्य सो रहे थे। कि इसी बीच अज्ञात चोरों ने 60000 के कीमती सामान की चोरी की थी।

error: Content is protected !!
Letest
नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए सवार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश