रायपुर

बलौदाबाजार घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव और डीजीपी को किया तलब…प्रदेश में सभी से सौहार्द बनाए रखने की अपील

रमेश राजपूत

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदा बाजार जिले में उत्पन्न हुई अप्रिय स्थिति पर आईजी और कमिश्नर को तत्काल घटनास्थल पर पहुँचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब कर घटना की प्रारंभिक जानकारी ली और रिपोर्ट भी मंगाई है। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री ने पूर्व में ही गिरौदपुरी धाम के अमरगुफा के नजदीक जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ की न्यायिक जांच हेतु उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा को निर्देशित किया था, जिसकी घोषणा उनके द्वारा की गई थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं और सभी से सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...