बिलासपुर

बिलासपुर चाकूबाजी:- चिंगराजपारा में फिर 1 युवक से मारपीट कर 3 आरोपियों ने मारा चाकू, 1 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में चाकूबाजी की घटनाएं फिर बढ़ने लगी है, रोजाना किसी न किसी थाना क्षेत्र से वारदातें सामने आ रही है। इसी क्रम में एक बार फिर सरकंडा थाना क्षेत्र में अमरैय्या चौक चिंगराजपारा में 3 आरोपियों ने 1 युवक को बुरी तरह मारपीट करते हुए चाकू मार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जूना बिलासपुर निवासी राहुल केंवट 10.06.2024 की शाम अमरैय्या चौक किसी के घर पार्लर का काम करने गया था, जहाँ से रात 12,30 बजे के आसपास जब वह निकल रहा था तभी रेहान उर्फ अजमल अली, वारिश कुरैशी और शेरू खान वहाँ पहुँचे और उसे यहाँ क्या कर रहा है कहकर गाली गलौच, मारपीट करने लगे,

तब पीड़ित राहुल ने मदद के लिए अपने दोस्तों को फोन किया, जिससे आरोपी और गुस्सा हो गए, जिन्होंने लकड़ी के बत्ता , ईंट और चाकू से हमला कर दिए, जिससे राहुल को गंभीर चोटें आई है। मामले में प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने चांटीडीह से रेहान उर्फ अजमल पिता असलम कुरैशी 21 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है वही शेरू खान और वारिस कुरैशी की तलाश की जा रही है। आरोपी रेहान से बटनदार चाकू को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,