तखतपुर

नाबालिग को भगा ले जाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार… तखतपुर पुलिस ने की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

तखतपुर – नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की के परिजनों ने तखतपुर थाने में 29 मई को शिकायत दर्ज कराई की। उनकी नाबालिग बेटी को कोई व्यक्ति बहला फुसलाकर कर 27 मई को भगा ले गया था। जिसपर पुलिस ने आरोपी के साथ साथ नाबालिग लड़की की खोजबीन शुरू की। जहा तखतपुर पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते पीडीता को 24 घण्टे के अंदर ही पुलिस ने बरामद कर लिया। जिससे पुलिस को पता चला कि भठली निवासी आरोपी रमेश यादव उर्फ संजू यादव द्वारा नाबालिग होना जानते हुए भी शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इधर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। उसी दौरान 12 जून को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी
ग्राम पुरेना में छुपा हुआ है। जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही मे- आरक्षक आकश निषाद, अशीष वस्त्रकार, सुनील सूर्यवंशी, ओंकार सिंह राजपूत का महत्वपूर्ण योगदान रहा

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...