रतनपुर

छत्तीसगढ़ की पहली महिला राष्ट्रीय पहलवान सुभद्रा यादव सिल्वर मेडल जीतकर पहुंची रतनपुर…. हुआ भव्य स्वागत

जुगनू तंबोली

रतनपुर – की होनहार बेटी सुभद्रा यादव ने पूरे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। हरियाणा के पलवल में आयोजित सब-जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में 43 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुभद्रा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ वह छत्तीसगढ़ की पहली महिला पहलवान बन गई हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया है। आज जैसे ही सुभद्रा रतनपुर पहुंचीं, पूरे नगर में खुशी की लहर दौड़ गई। महामाया चौक पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा के स्थानीय नेता, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ सुभद्रा का अभिनंदन किया गया। जनता ने उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष और गर्व व्यक्त किया। सुभद्रा को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने कहा कि उनकी इस सफलता ने न केवल रतनपुर, बल्कि पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
सुभद्रा यादव आज छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं। उनकी लगन, मेहनत और साहस ने यह सिद्ध कर दिया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। राज्य भर में सुभद्रा की उपलब्धि को लेकर गर्व और उत्साह का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...