जांजगीर चाँपा

घर से निकले युवक की हुई संदिग्ध मौत…खेत में पड़ी मिली लाश, मौत के कारणों का नही हो सका खुलासा

रमेश राजपूत

जाँजगीर-चांपा – जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र कुटराबोड गाँव मे स्थित हेलीपैड के पास खेत मे एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला हैं। घटना की खबर मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी हुई है। सूचना पर पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ थाना क्षेत्र के भदरा गांव निवासी युवक विक्रमादित्य खोटे पिता कलकतिया खोटे उम्र 32 साल बीते रोज गुरुवार की शाम अपने घर से निकला था जिसकी लाश आज कुटराबोड़ हेलीपेड के बगल में खेत में संदिग्ध अवस्था में पड़ी मिली है।

मौके पर देशी शराब की बोतल भी पड़ी हुई है। जिसकी वजह से यह अंदाजा लगाया जा रहा है की शराब पीने की वजह से मौत हुई होगी। हालांकि इस संबंध में पामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे फिलहाल घटना की सूचना पर जांच पंचनामा के बाद मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है और जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...