मस्तूरी

अज्ञात कारणों से अपने दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी पर झूली किशोरी….आत्महत्या की जांच में जुटी मस्तूरी पुलिस

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र में बीती रात अपने ही घर में अज्ञात कारणों से एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रीघाट में बीती रात एक नाबालिग ने अपने घर के सीलिंग फैन में दुपट्टे को फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है, परिजनों के अनुसार मृतिका रात 11:30 बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी, वही घर के अन्य परिजन घर में बैठे बातचीत कर रहे थे तभी नाबालिग किशोरी के कमरे से कुछ आवाज आई तब घर के अन्य सदस्यों ने खिड़की के पास जाकर देखा तो नाबालिग पंखे से झूल रही थी

जिसे बचाने परिजनों ने दरवाजा को धक्का देकर खोलने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा अन्दर से बन्द था तभी दरवाजे को हथौड़ी से तोड़ फंखे में झूल रही नाबालिग को फंदे से नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी जिसके बाद इसकी सूचना मस्तूरी पुलिस को दी गई, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सौप आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है। मृतिका ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया यह स्पष्ट नही हो पाया है, पुलिस परिजनों से पूछताछ कर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...