पचपेड़ी

पचपेड़ी : चिल्हाटी जंगल में मिली खून से लथपथ अज्ञात युवक की लाश,पत्थर से कुचलकर हत्या करने की आशंका,मौके पर पहुंची पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में रविवार सुबह खून से लथपथ एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी के गौठान के पास रविवार सुबह मवेशी चरवाहा ने एक अज्ञात युवक जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष के लगभग की होगी उसकी लाश औंधे मुंह पड़ी हुई देखी।

जिसके बाद इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी जिन्होंने इसकी सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी।वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने अज्ञात लाश की पहचान करने में जुट गई है।

वही डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम को घटना की सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि युवक के चेहरे को किसी पत्थर से कुचलकर मारा गया है लाश के पास खून के धब्बे जगह जगह दिखाई दे रहे है वही घटनास्थल से एक बाइक CG 04 HN 9264 खड़ी मिली है

जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है यह बाइक मृतक की हो सकती है।फिलहाल पचपेड़ी पुलिस अपने उच्च अधिकारियों को सूचना देकर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...