बेमेतरा

एक ही परिवार के 3 लोगो की हत्या 1 गंभीर, खेत की मेढ़ को लेकर चचेरे भाइयो ने ही खेली खून की होली….कुल्हाड़ी से पूरे परिवार पर किया हमला

डेस्क

बेमेतरा- जर, जोरू और जमीन किसी भी संगीन अपराध के पीछे की मुख्य वजह होती है, जिसके लिए कुछ भी किया जा सकता है, बुधवार को एक ऐसा ही मामला जिले में सामने आया है, जहाँ महज एक खेत के मेढ़ को लेकर उपजे विवाद में चचेरे भाइयो ने एक हसंते खेलते परिवार को खत्म कर दिया। दअरसल बेमेतरा नवागढ़ के रनबोड़ गांव में दोपहर करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच यह हिसंक वारदात हुई है, जब पति, पत्नी और दो बेटे खेत में काम कर रहे थे, उसी दौरान रिश्तेदारों ने ही पूरे परिवार पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से किये हमले में मां- पिता और छोटे बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं बड़ा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

खेत के मेढ़ का विवाद बना हिसंक

मिली जानकारी के अनुसार चचेरे भाईयों के बीच खेत की मेढ़ को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार दोनों परिवार में विवाद हो चुका था। आज दोपहर में ये विवाद इतना बढ़ गया रिश्तेदार ही जान लेने पर उतारू हो गए, ये हमला उस वक्त हुआ जब संतु अपने बेटे फूबन, कोमल और पत्नी निर्मला के साथ खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान जोहन, मोहन और केजू हाथों में टंगिया और धारदार हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और पूरे परिवार पर हमला कर दिया।

संतु, फूबन और निर्मला की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं कोमल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी रिश्ते में चाचा के लड़के बताये जा रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट... VIDEO:-बिलासपुर हाई-प्रोफाइल लूट की गुत्थी सुलझी… 5 अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों के जेवर-नगदी... दिनदहाड़े लूट और उठाईगिरी गिरोह बेनकाब... 7 वारदात, 9.83 लाख की लूट, बिहार के दो आरोपी जांजगीर पुलिस... मस्तूरी विकासखंड के 8 ग्रामों में उचित मूल्य राशन दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित, स्व सहायता समूह,... बिलासपुर सराफा लूट कांड: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शॉर्ट एनकाउंटर, एक आरोपी के पैर में लगी गोली,... छत्तीसगढ़ में बढ़ी ब्राउन शुगर की डिमांड....अब मुंगेली जिले में ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, प... VIDEO बिलासपुर लूटकांड अपडेट: उरतुम के पास कार बरामद, लेकिन ढाई किलो सोना और साढ़े तीन लाख लेकर फरार... कोटा - बेलगहना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे...4 लोगों की दर्दनाक मौत, एक हादसे में ट्रेलर घाटी ... केंद्रीय जेल के किचन में कैदी ने हंसिया से रेत लिया अपना गला...हालत गंभीर, सिम्स में चल रहा उपचार, मस्तूरी: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपति...मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, मचा हड़...