बिलासपुर

कोयला कारोबारी से 30 लाख की कथित धोखाधड़ी… सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कोयला कारोबार से जुड़े लगभग 30 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने महालक्ष्मी कोल कारपोरेशन के प्रोपराइटर आलोक अग्रवाल की शिकायत पर कोलकाता निवासी मोहम्मद राज़ी अहमद खान उर्फ राजू खान के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी आलोक अग्रवाल रामावर्ल्ड कॉलोनी तिफरा के निवासी हैं और अपनी फर्म महालक्ष्मी कोल कारपोरेशन के माध्यम से एसईसीएल के कोयले की खरीदी-बिक्री का कारोबार करते हैं। शिकायत में बताया गया है कि वर्ष 2022 में उनकी कारोबारी पहचान अर्श राजा ट्रेडिंग फर्म के प्रोपराइटर मोहम्मद राज़ी अहमद खान से हुई थी। शुरुआती लेन-देन में आरोपी ने समय पर भुगतान किया, जिससे दोनों के बीच व्यावसायिक संबंध मजबूत हो गए। शिकायत के मुताबिक, 21 मार्च 2023 से 13 अप्रैल 2024 के बीच आरोपी ने अधिक मात्रा में कोयला उधार पर लिया और भरोसा दिलाया कि निर्धारित समय में पूरा भुगतान कर देगा। कुछ राशि चुकाने के बाद उसने करीब 30 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया। प्रार्थी का आरोप है कि आरोपी पहले से जानता था कि उसके पास इतनी बड़ी खरीद का भुगतान करने के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं है, फिर भी उसने झूठा आश्वासन देकर माल प्राप्त किया। आलोक अग्रवाल ने बताया कि भुगतान के लिए कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा और पिछले एक वर्ष से फोन उठाना भी बंद कर दिया। उनके पास लेन-देन से संबंधित सेल्स बिल और अन्य दस्तावेज उपलब्ध हैं, जिन्हें पुलिस को सौंपा गया है। सिरगिट्टी पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मोहम्मद राज़ी अहमद खान के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...