बिलासपुर

सिम्स में डिलीवरी के 1 दिन बाद महिला की हुई मौत…मौत की वजह को लेकर परिजनों ने मचाया हंगामा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – गुरुवार को सिम्स में महिला की मौत को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। मिली जानकारी के अनुसार विजयापुरम निवासी मृतिका सरस्वती पोर्ते अपने पति लक्ष्मण पोर्ते के साथ मंगलवार को सिम्स के गायनिक वार्ड में भर्ती हुई थी। जहा उसने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बुधवार तक सब ठीक था। लेकिन गुरुवार को अचानक सरस्वती पोर्ते की मौत हो गई। जिसके बाद मृतिका के परिजनों को कुछ समझ नहीं आया। ऐसे में उन्होने गायनिक वार्ड में जमकर हंगामा मचाया। मृतिका के परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने उन्हें सरस्वती की मौत के सम्बंध में जानकारी तक नही दी थी। बल्कि डॉक्टरों ने यह संभावना जताया है। कि मृतिका ने बिस्किट का सेवन किया था जिसके गले मे फंसने से हो सकता है उसकी मौत हो गयी हो। मामले में परिजनों को अब तक मौत की वजह साफ नही हो सकी है। जिससे अक्रोशित परिजनों ने मामले में जिला प्रशासन के साथ सिम्स के आला अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। ताकि उक्त घटना में लापरवाही बरतने वाले सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो सके।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...