बिलासपुर

राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान ट्रेक पर बेहोश होकर गिरी खिलाड़ी…..देश भर से जुटे है खिलाड़ी, व्यवस्था पर उठे सवाल?

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – 19 वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान एक 16 वर्षीय खिलाड़ी अचानक बेहोश हो गई। जिसे 108 की टीम तत्काल प्राथमिक उपचार कर खिलाड़ी को सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां समय रहते खिलाड़ी की जान बचाई जा सकी। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बहतराई स्टेडियम का है। जहाँ चल रहे 19वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शामिल होने देशभर से 1350 खिलाड़ी और प्रशिक्षक पहुंचे थे।

जिसमे दुर्ग संभाग के बालोद जिले कि एथलेटिक्स खिलाड़ी दालेश्वरी साहू भी पहुंची थी। जो शनिवार को शाम 300 मीटर की रेस कर रही थी। उसी समय वह अचानक चक्कर खाकर ट्रैक पर ही गिर गई। जिसकी सूचना मिलते ही स्टेडियम में तैनात 108 कि टीम की सदस्य ईएमटी लता खूंटे और पायलेट अश्वनी रात्रे तत्काल ट्रैक पर पहुंच खिलाड़ी को एम्बुलेंस में शिफ्ट किया।

जहां ईएमटी ने डॉक्टरो से उचित मार्गदर्शन लेकर खिलाड़ी दालेश्वरी साहू का प्राथमिक उपचार दिया। जिसके बार उसे सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहाँ उपचार के बाद खिलाड़ी को रविवार को छुट्टी दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...