बिलासपुर

इंस्टाग्राम से दोस्ती फिर साथ भगा ले गया नाबालिग लड़की को…परिजनों की शिकायत पर 48 घंटे के भीतर किया गया बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – इंस्टाग्राम सोशल साइट पर दोस्ती कर नाबालिग को साथ भगा ले जाने वाले आरोपी युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की निवासी नाबालिग लड़की के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की उसकी नाबालिग बेटी 20.06.2024 की दोपहर से कही चली गई है और उन्होंने संदेशा जताया कि किसी ने बहला फुसलाकर कर उसे साथ ले गया है। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक सुम्मत राम साहू के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर अपहृत बालिका एवं आरोपी की तलाश की जा रही थी। तभी मुखबीर से सूचना मिली की अपहृत बालिका को आरोपी हरिओम जोशी अपने घर दीनदयाल कालोनी मंगला मे रखा हुआ है मुखबीर की सूचना पर अपहृत बालिका को आरोपी हरिओम जोशी के घर दीनदलयाल कालोनी सेे बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...