प्रकृति

बेहतर पर्यावरण के लिए रोटरी क्लब के सदस्यों ने किया वृक्षारोपण , सुरक्षा की ली जिम्मेदारी

डेस्क

समाजसेवी और देश हित में काम करने वाली संस्था रोटरी क्लब बिलासपुर द्वारा बारिश के इस मौसम में वृहद् पैमाने पर वृक्षारोपण कर हरिहर छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पर्यावरण और जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब द्वारा धौराभाठा डोलोमाइट खदान क्षेत्र में सतीश शाह और हरीश शाह के खदान में वृक्षारोपण किया गया। सत्र 2019- 20 के रोटरी क्लब अध्यक्ष और एमडी कॉलेज के चेयरमैन संजय दुबे के नेतृत्व और सचिव चंचल सलूजा के साथ यहां करीबी 130 नीम, जामुन और कदंब के पौधे लगाए गए । खास बात यह कि यहां छोटे पौधे लगाने की बजाए तैयार पेड़ लगाए गए ताकि वे आसानी से पनप सके। साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड और फेंसिंग की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही पौधे, पेड़ का आकार ले सके इसलिए नियमित सिंचाई को लेकर भी रोटरी क्लब ने योजना तैयार की है।

इस मौके पर रोटरी क्लब अध्यक्ष संजय दुबे ने कहा कि बिलासपुर मैं लगातार पड़ रहे सूखे और गर्मी से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण की आवश्यकता है। सरकारी प्रयास के साथ निजी संस्थाओं को भी इस दिशा में जिम्मेदारी लेनी होगी। वृक्षारोपण के इस आयोजन में रोटरी क्लब अध्यक्ष संजय दुबे, सचिव चंचल सलूजा के साथ उद्योग संघ और तिफरा व्यापारी संघ के पदाधिकारी भी मौजूद थे। साथ ही इस अवसर पर रोटरी क्लब के रज्जू अग्रवाल, मोतीलाल सुलतानिया, श्री अंजारे, अमित चक्रवर्ती ,सत्यजीत बोस, डॉ शीला तिवारी, एनके वर्मा, डॉक्टर एन के जेम्स, नवनीत अग्रवाल, डॉक्टर आर के सक्सेना, भावी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, रोहित शिवहरे और अमित एवं सतीश शाह के परिजन मौजूद थे। वृक्षारोपण के आयोजन में खदान के कर्मचारियों ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया। आगामी दिनों में भी इसी तरह चिन्हित स्थानों पर वृक्षारोपण की बात रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय दुबे ने कही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...