अवर्गीकृत

सीएमडी कॉलेज में भी शान से फहराया तिरंगा ,सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

डेस्क

बिलासपुर के सबसे बड़े और प्रसिद्धि महाविद्यालय सीएमडी कॉलेज में भी 73 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया । हर वर्ष की तरह यहां ध्वजारोहण किया गया। इस वर्ष मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी ,उद्योगपति और रोटेरियन एसपी चतुर्वेदी ने महाविद्यालय के मुख्य भवन और इंडोर क्रीड़ांगन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। अपने उद्बोधन में उन्होंने आजादी के मतवालों को याद करते हुए भारतीय मनीषियों के विश्व पर प्रभाव का उल्लेख किया।

उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति कलाम को भी याद किया और कहा कि माता पिता के आशीर्वाद से ही विद्यार्थियों को सफलता मिलती है। एसपी चतुर्वेदी ने बताया कि महाविद्यालय के चेयरमैन संजय दुबे को सामाजिक सांस्कृतिक मंच की ओर से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए विशेष तौर पर सम्मानित करने आमंत्रित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यागत एसपी चतुर्वेदी के अलावा थाना प्रभारी अशोक द्विवेदी, प्रधान आरक्षक विमला मनहर, संतोष केरकेट्टा, मिथिलेश सोनी और आरक्षक उत्तरी भारतीय भी मौजूद रही। इस दौरान अतिथियों के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य संजय सिंह ने भी शहीद विवेक शुक्ला, स्वर्गीय विनोद कौशिक और विनय शुक्ला के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को नमन किया।

इसके पश्चात महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसमें काव्य पाठ के अलावा ऐ मेरे वतन के लोगों और देश मेरा रंगीला जैसी प्रस्तुतियां शामिल रही। महाविद्यालय के छात्रों ने निर्मल बाबा का दरबार शीर्षक से नाटिका प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। अतिथियों द्वारा सभी छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस मौके पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ प्राचार्य संजय सिंह और प्राध्यापक गण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...