पचपेड़ी

मार्केटिंग में पैसा दो गुना करने का झांसा देकर 30 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी… पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराने एसपी से लगाई गुहार

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ी मेनरोड के रहने पास रहने वाली प्रार्थिया निर्मला रात्रे पति गोविंद राम रात्रे 34 वर्ष ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए अपने साथ हुए 30 लाख रुपए के धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई की गुहार लगाते हुए रकम वापस दिलाने की फरियाद लगाई है। जिसने बताया कि उन्ही के गांव धुर्वाकारी के ही राधिका भारद्वाज, नागेंद्र भारद्वाज और देंवेंद्र भारद्वाज ने उनसे संपर्क किया और मार्केटिंग में पैसा लगाने से दो गुना मुनाफा कमाने का लालच दिया। प्रार्थिया उनके झांसे में आ गई और ऑनलाइन के साथ ही नगद के रूप में उन्होंने आरोपियों को 30 लाख रुपए दे दिए,

जिसके कुछ दिन बाद आरोपियों ने 5 लाख 14 हजार रुपए मुनाफा है करके पैसे वापस भी किये, लेकिन उसके बाद पैसे देने में आना कानी करने लगे, तब प्रार्थिया ने गांव में अन्य लोगो से संपर्क किया और इस धोखाधड़ी की जानकारी दी, तब उन्हें पता चला कि आरोपियों द्वारा गांव के सुनीता भारद्वाज, सुलोचनी महिलांगे, उर्मिला भारद्वाज, दीपा देवी भारद्वाज, राजेश कुमार, लक्ष्मीन बाई सहित और भी लोगों को झांसा देकर लाखों रुपए लिए गए है,

जिसे गबन कर आरोपी सभी को परेशान कर रहा है। तब प्रार्थिया अपने पैसे मांगने आरोपियों के पास गई जहाँ उन्होंने पैसे लौटने से साफ मना कर दिया और जो करना है कर लो कहा जा रहा है, जिससे प्रार्थिया परेशान है।

गुमराह करने ब्याज में पैसा लेने का लगा रहे आरोप..

मामले में प्रार्थिया ने यह भी बताया कि आरोपियों के द्वारा थाना पचपेड़ी में अपनी पहुँच होने का हवाला दिया जा रहा है, जहाँ यह गुमराह किया जा रहा है की उन्होंने ब्याज में पैसा लिया था, जबकि आरोपियों ने मार्केटिंग में पैसा लगाने का झांसा देकर प्रार्थिया और अन्य को फंसा कर धोखाधड़ी की गई है, लिहाज़ा पीड़ितों ने उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कराने और उनकी रकम वापस दिलाने की फरियाद जिले के एसपी से लगाई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...