बिलासपुर

अंतर्राज्यीय शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे…अब तक मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के विभिन्न जगहों में दे चुका है चोरी को अंजाम,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिरगिट्टी पुलिस को क्षेत्र में हो रही सिलसिलेवार चोरी के मामले में बड़ी सफला मिली है। जहा तिफरा में बीते दिनों हुई चोरी को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय चोर को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सूर्या विहार तिफरा निवासी दीपक कुमार कुर्रे के यहां पूर्व में हुई बाइक अन्य समान सहित 45 हजार रुपए की चोरी की जांच सिरगिट्टी पुलिस कर रही थी। इसी दौरान तिफरा वासियों द्वारा चोरी के संदेह पर अनुपपुर निवासी रामचंद्र राठौर को थाना लाकर पेश किया गया। इसी बीच कोटा थाना क्षेत्र में हुई चोरी के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पता चला कि संदेह के आधार पर पकड़ा गया आरोपी रामचंद्र राठौर ने ही उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वही जब मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने बारिकी से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी ने बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी क्षेत्र समेत रतनपुर, कोटा,मस्तूरी, बेलगहना जिला मुंगेली के लोरमी, जरहागांव जिला रायगढ और जिला सक्ति सहित मध्यप्रदेश के अनूपपुर,डिंडोरी,मंडला जिलों में कुल 22 जगहों पर अपने अन्य साथियों के साथ चोरी कि घटना को अंजाम दिया है और चोरी के गहने को शेखर सोनी के पास गोल बाजार आकर बेचना बताया है। इधर मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही आरोपी के अन्य साथियों कि तलाश की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय चौधरी, चुनाराम धु्रव, प्र.आर. प्रवीण पाण्डेय, आरक्षक केशव मार्को, रौनक पाण्डेय व विरेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...