मल्हार

दो बाईक में आमने सामने हुई भीषण टक्कर,3 घायल 2 गंभीर सिम्स रिफर…फिर एक बार मल्हार पुलिस की सक्रियता से बची जान

उदय सिंह

मल्हार – मंगलवार रात 8:30 बजे के आसपास सड़क हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वही दो लोगो को मामूली चोटे आई है। मिली जानकारी के अनुसार मल्हार चौकी क्षेत्र के मल्हार एमडीएम स्कूल के पास रात 8:30 बजे के आसपास मस्तूरी तरफ से अपने घर मल्हार भगवानपाली की ओर आ रही हीरो डीलक्स बाइक क्र. CG 10 BL 1553 में सवार सूरज भारद्वाज पिता पुरषोत्तम भारद्वाज उम्र 18 वर्ष एवं सुरजीत कुमार उम्र 20 वर्ष मल्हार एमडीएम स्कूल के पास पहुंचे ही थे तभी मल्हार की ओर से चकरबेड़ा की ओर जा रही

डीलक्स बाइक क्र. MP 18 MF 49290 में सवार धनेश्वर घृतलहरे और नरगेश बंजारे की बाइक में आमने सामने भिडंत हो गई। जिसमे दोनो बाइक में सवार चारो में से 3 युवकों को चोटें आई, जो बेहाल सड़क पर पड़े हुए थे, आसपास के लोगो ने जिसकी सूचना मल्हार चौकी पुलिस को दी, जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने 3 युवकों को उठाकर मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे,

जहां दो युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया है। वही मल्हार पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

मल्हार पुलिस की सक्रियता से बची है दो दर्जन से अधिक लोगों की जान

मल्हार पुलिस को जब भी चौकी क्षेत्र में किसी हादसे या घटना की सूचना मिलती है तब तत्काल बिना देरी किए बगैर चौकी में मौजूद पेट्रोलिंग गाड़ी से टीम मौके पर पहुंचती है और घटना, दुर्घटना में घायलो को अस्पताल पहुँचाती, जिन्होंने अब तक दो दर्जन से अधिक लोगो को सही समय में हॉस्पिटल पहुँचाकर घायलों की जान बचाई है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...