बिलासपुर

ऑनलाइन बिटकॉइन निवेश के नाम पर 2.19 लाख की ठगी, मामला दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ऑनलाइन निवेश के नाम पर एक युवक से 2 लाख 19 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित गौरांग मिश्रा 29 वर्ष, निवासी नगर निगम कॉलोनी, महाराणा प्रताप चौक, बिलासपुर ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई है। गौरांग मिश्रा ने बताया कि 23 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने वेबसाइट पर निवेश से जुड़े विज्ञापन को देखा। इस दौरान उनकी बातचीत हरमन राम नामक व्यक्ति से हुई, जिसने उन्हें बिटकॉइन में निवेश करने पर अधिक लाभ का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने गौरांग से पहले 91,000 रुपये यूपीआई आईडी पर भेजने को कहा। राशि जमा करने के बाद आरोपी ने और 1,28,000 रुपये की मांग यह कहते हुए की कि पहली जमा की गई रकम फंसी हुई है, जिसे निकालने के लिए अतिरिक्त भुगतान करना होगा। पीड़ित ने विश्वास कर दूसरी किस्त भी भेज दी। लेकिन भुगतान के बाद भी न तो रकम वापस हुई और न ही कोई लाभ मिला। जब गौरांग ने आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने थाना सिविल लाइन पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दी। पुलिस ने प्रार्थी के आवेदन पर आरोपी हरमन राम के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस और 66डी आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,... बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर... 20 लाख की जमीन धोखाधड़ी का मामला... प्लॉट दिलाने के नाम पर युवक से ठगी मोबाइल अपडेट के दौरान खाते से एक लाख पार....साइबर ठगी का मामला दर्ज सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज,