पचपेड़ी क्राइम

अज्ञात कारणों से महिला ने कीटनाशक सेवन कर की आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी- थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैतपुरी के आश्रित ग्राम सेमराडीह निवासी महिला नील बाई केवट पति कृष्ण कुमार केवट उम्र 35 वर्ष ने खेत में सींचने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ली है। पति कृष्ण कुमार केवट ने पचपेड़ी थाने में उपस्थित होकर बताया कि घटना रविवार की शाम 6:00 बजे की है घर में पितर मिलन का कार्यक्रम रखा गया था मेहमान भी आए हुए थे।पति शाम को खेत देखने के लिए निकल गए थे वापस जब घर आया तो उसके बच्चों ने बताया कि उसकी मम्मी कुछ पी ली है और जमीन में तड़प रही है,जिसके बाद मौके पर जाकर पति ने देखा कीटनाशक दवाई का सेवन कर महिला घर में पड़ी हुई तड़प रही थी,

जिसे तत्काल परिजनों ने मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर हॉस्पिटल रिफर कर दिया गया। जहां हॉस्पिटल पंहुचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।जिसके बाद भी परिजनों ने महिला को हॉस्पिटल लेकर पंहुचे पर डॉक्टर के द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजन शव को लेकर रात्रि में ही घर लेकर आ गए और सुबह इस पूरी घटना जानकारी पचपेड़ी थाना में जा कर दिया,

जिसके बाद पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुँच विचेचना कर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है वही महिला दुवारा आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया यह पुलिसिया जांच के बाद ही पता चल पाएगा फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
शिक्षक की शर्मनाक करतूत: दही मांगने के बहाने घर में घुसकर छात्रा से की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार निलंबित सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी फिर जांच के घेरे में....डीईओ ने बनाई तीन सदस्यीय टीम महाराणा प्रताप चौक में मोबाइल झपटमारी, तीन अज्ञात युवकों ने दिया घटना को अंजाम, न्यायधानी में दूसरे राज्यों से पहुँच रही ब्राउन शुगर की खेप...बड़ा नेटवर्क कर रहा कारोबार, फिर पकड़े ग... युवाओं के जोश से गूंजा लावर, क्रिकेट प्रतियोगिता में खमतराई बनी चैंपियन...युवा खेल से जुड़ें, मैदान ... मस्तूरी तहसील अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न... पचपेड़ी हनीट्रैप: बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो.. फिर शुरू हुई ब्लैकमेलि... जनदर्शन में पहुँची भनेसर के रोजगार सहायक की शिकायत... फर्जी हाजरी और अवैध वसूली का मामला, वही बिल्हा... तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को रौंदा...मौके पर हुई दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने की आत्महत्या...हुआ चौकाने वाला खुलासा, सुसाईड नोट और ऑडियो रिकार्डिंग...