बिलासपुर

ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म के लिए बैंक खातों का उपयोग….पुलिस ने 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 10 लाख नगद और 275 से अधिक एकाउंट होल्ड कराकर 12 करोड़ 30 लाख रूपये किया गया सीज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रदेश में ऑनलाइन सट्टा बैटिंग प्लेटफॉर्म पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना तारबाहर में दर्ज अपराध जिसमें फर्जी बैंक खाता खुलवाकर 50 करोड़ से अधिक रकम का ट्रांजेक्शन किया गया था। उक्त अपराध की विवेचना क्रम में यह स्पष्ट हुआ कि घटना में प्रयुक्त बैंक खातों का प्रयोग ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक,

रेड्डी अन्ना में ऑनलाइन सट्टा खेलने के रकम लेन देन में किया गया है। फर्जी बैंक खाता खोलने के लिए सार्थक, एवम् क्षितिज स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले अपने जान पहचान वाले लोगों को शेयर ट्रेंडिंग का कारण बता कर फर्जी बैंक खाता खोलवाते थे। बैंक रकम ट्रांजेक्शन में प्रयोग होने वाले id पासवर्ड, UPID, कार्ड आदि मुहैया कराने का कार्य करते थे । बैंक खाता खोलने में यस बैंक, एक्सिस बैंक, ICICI, HDFC, IDFC के कर्मचारियों की भूमिका पाई गई है।

बैंक खाता में जो मोबाइल नंबर रजिस्टर है उक्त मोबाइल नंबर खाता धारक के नही हैं, छितिज के कहने पर फर्जी मोबाइल नंबर को खाता में रजिस्टर कर दिया गया है, जिससे ऑनलाइन बैंकिंग और UPI ट्रांजेक्शन में ऑनलाइन सट्टा खेलाने वालों को पैसा लेन-देन करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती थी। जहां पर मोबाइल सिम बेचे जाते हैं उन दुकानों में मोबाइल sim अपडेट करते समय एक बार की बजाए दोबारा फिंगरप्रिंट स्केन कर लिया गया और दो बार फोटो खीचकर फर्जी सिम कार्ड चालू कर लिया गया।

उक्त सीम कार्ड को महंगे दामों पर ऑनलाइन वेटिंग सट्टा खिलाने वालों को बेचते थे बिलासपुर में ऐसे मोबाईल दूकान वालों की पहचान की गयी है एवं गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:-

1.- रजत जैन पिता अमरचंद जैन उम्र 27 वर्ष बैंगलोर

2 क्षितिज भारद्वाज पिता राकेश भारद्वाज उम्र 20 वर्ष सरकंडा बिलासपुर

3 बॉबी जाघव पिता तोरन जाधव उम्र 28 वर्ष सिविल लाईन बिलासपुर

4 कार्तिक विश्वकर्मा पिता जगदीश विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष सरकंडा बिलासपुर

जप्त संपत्तिः –

1.-10 लाख रूपये नगद

2. – 30 नग मोबाईल फोन

3. -10 नग लैपटाप

4. 10 नग एटीएम

5.- 12 करोड़ 30 लाख रूपये बैंक एकाउंट में सीज।

कार्यवाही में विशेष योगदान – नगर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, एसीसीयू बिलासपुर निरी धर्मेन्द्र वैष्णव, निरी मनोज नायक थाना प्रभारी तारबाहर, उप निरी अजय वारे, एवं थाना स्टाफ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...